{"_id":"682e222ed7917660e408158d","slug":"pilibhit-depot-got-38-women-conductors-33-took-charge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136333-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पीलीभीत डिपो को मिलीं 38 महिला परिचालक, 33 ने कार्यभार ग्रहण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पीलीभीत डिपो को मिलीं 38 महिला परिचालक, 33 ने कार्यभार ग्रहण किया
Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। चालक-परिचालकों की कमी से खड़ी रहने वाली पीलीभीत डिपो की बसों के संचालन की उम्मीद जगी है। डिपो को 38 महिला परिचालक मिली हैं। इनमें 33 महिला परिचालकों ने डिपो पहुंचकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। शेष पांच ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। वहीं तीन चालक भी डिपो को मिल गए हैं।
पीलीभीत डिपो से 120 बसों का संचालन होता है। चालक-परिचालकों की कमी के चलते डिपो की करीब 20 बसें खड़ी रहती हैं। बसों का संचालन न हो पाने से स्थानीय मार्गों के यात्रियाें को भड़कना पड़ता है। ऐसे में डिपो को लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था। हाल ही में बरेली में हुई भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय डिपो को 90 के सापेक्ष 38 महिला परिचालकों की भर्ती हुई है। इसमें 33 महिला परिचालकों ने यहां आकर ज्वाइन कर लिया है। वहीं, स्थानीय डिपो को करीब 60 चालकों की जरूरत थी। इसके लिए कई लोगों ने आवेदन किया। मगर यहां के लिए महज तीन चालकों का ही चयन हो सका है। इन चालकों ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चालक-परिचालकों के भर्ती में यहां करीब 38 महिला व तीन चालकों का चयन हुआ है। इनकी ज्वाइनिंग प्रक्रिया चल रही है।