{"_id":"63ba94cae08038499d0aede1","slug":"pilibhit-bulandshahr-resident-dcm-driver-mohammad-farooq-died-due-to-collision-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: रोडवेज बस की टक्कर से बुलंदशहर निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद फारूख की मौत, टायर चेक करते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: रोडवेज बस की टक्कर से बुलंदशहर निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद फारूख की मौत, टायर चेक करते समय हादसा
Sun, 08 Jan 2023 03:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला संवाद, पीलीभीत
अमर उजाला संवाद, पीलीभीत
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Jan 2023 03:33 PM IST
सार
हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। जिंदा होने की उम्मीद में पुलिस डीसीएम के चालक को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर उनको चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और डीसीएम को कब्जे में ले लिया और थाने लाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस द्वारा डीसीएम में पीछे से टक्कर मार देने के कारण डीसीएम के चालक बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद फारूख पुत्र नजर मोहम्मद की मौत हो गई। वह गाजियाबाद की ट्रांसपोर्ट का लादा माल मुरादाबाद में उतार कर लौट रहे थे। भानपुर ओवरब्रिज से पहले हाईवे किनारे एक स्कूल सामने गाड़ी को खड़ी करके टायर चेक कर रहे थे। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को छोड़ भाग गए।
विज्ञापन
बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव बागवाला निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद फारूख पुत्र नजर मोहम्मद डीसीएम का चालक था। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर खुर्रम निवासी मोहम्मद अहमद गाड़ी पर कंडक्टर है। शनिवार को गाजियाबाद से ट्रांसपोर्ट का गाड़ी में माल लादा। जिसे मुरादाबाद में उतार कर वापस लौट रहे थे। रात 2.40 पर गाड़ी को भानपुर वाले ओवरब्रिज से पहले एक स्कूल सामने हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। कंडक्टर ने बताया कि चालक गाड़ी का टायर चेक कर रहा था। इसी बीच मुरादाबाद की दिशा से आ रही पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए डीसीएम में टक्कर मार दी। जिससे मोहम्मद फारूख कुचल गए। मौके पर उनकी मौत हो गई। मौका पाकर बस को चालक और परिचालक छोड़ कर भाग गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। जिंदा होने की उम्मीद में पुलिस डीसीएम के चालक को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर उनको चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस और डीसीएम को कब्जे में ले लिया और थाने लाया गया। पुलिस ने बताया कि पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से डीसीएम चालक की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी बस से भेजी गईं सवारियां
हाईवे पर पीलीभीत डिपो की रोडवेज बस द्वारा टक्कर मार देने के कारण डीसीएम आगे डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। बस का अगला हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दूसरी बस को रुकवाया। यात्रियों को उसमें लाद कर गंतव्य को रवाना किया।