फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Piles of wheat piled up at Puranpur Mandi centers, no purchases made

Pilibhit News: पूरनपुर मंंडी के केंद्रों पर लगे गेहूं के ढेर, नहीं हुई खरीद

Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Piles of wheat piled up at Puranpur Mandi centers, no purchases made
पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद
पूरनपुर। खेतों पर कटाई शुरू होते ही मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई। गेहूं की सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हो सकी। मंडी समिति परिसर में आरएफसी के गेहूं खरीद केंद्रों को छोड़कर अन्य केंद्रों पर मात्र बैनर लटक रहे। ग्रामीण इलाकों में तो खरीद केंद्र स्वीकृत होने के बाद बैनर तक नहीं लग सके। शनिवार को डिप्टी आरएमओ विजय कुमार शुक्ला ने आरएफसी गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचकर गेहूं खरीद की प्रारंभिक तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


गेहूं खरीद को अभी तक खरीद केंद्रों पर बारदाना नहीं पहुंचा है। आरएफसी के खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं के ढेर लगना शुरू हो गए है। नमी अधिक होना बताकर अभी खरीद शुरू नहीं की गई। डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला के साथ आरएफसी खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते तक बारदाना की कमी समाप्त हो जाएगी। गेहूं खरीद शुरू करने के लिए सभी केंद्रों पर पुराने बारदाना की एक-एक गांंठ को भिजवा दिया गया है। अभी गेहूं में अधिक नमी आ रही है। केंद्र प्रभारियों को मानक के अनुसार, गेहूं की खरीद के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन


----------
नहीं हो सका पंजीयन का सत्यापन

मंडी समिति के आरएफसी खरीद केंद्र पर मिले गांव मुझा के किसान नेता बलजिंदर सिंह ने बताया कि गेहूं बिक्री के लिए उन्होंने दो महीने पहले पंजीयन कराया था। अब साइट बंद होने से सत्यापन नहीं हो रहा है। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम को भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
गेहूं की खरीद के लिए असमंजस
मंडी के आरएफसी गेहूं खरीद केंद्र पर मिले गांव मुझा के किसान सरजीत सिंह ने बताया कि खरीद केंद्र पर गेहूं बिक्री को लाया, मगर अभी गेहूं में अधिक नमी होने की जानकारी देकर खरीद शुरू नहीं की गई है। कब गेहूं की खरीद होगी। इसको लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा पंजीयन के बाद जमीन का सत्यापन आदि पोर्टल बंद होने से नहीं हो पा रहा है।

---
2150 से 2200 रुपये तक बिक रहा गेहूं

गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। इसके अलावा 20 रुपये प्रति क्विंटल सफाई, छनाई का भी किसानों को भुगतान मिलेगा। केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू न होने और गेहूं की आवक तेजी से बढ़ने पर बाजार में गेहूं 2150 से 2200 रुपये तक में बिक्री हो रहा है।

---
नई व्यवस्था से हो जाएगा सत्यापन

एएमओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गेहूं खरीद में इस बार एग्री स्टेप पोर्टल के माध्यम से किसानों के पंजीकरण का सत्यापन खुद हो जाएगा। इस बार यह नई व्यवस्था शुरू की गई है।

---------
गेहूं खरीद और फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए दिया ज्ञापन

पूरनपुर। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष मंंजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को शनिवार को दिया। ज्ञापन में कहा गया गेहूं की खरीद शुरू न होने से किसानों को औने-पौने दामों में बिक्री करना पड़ रहा है। गेहूं खरीद का पंजीयन व सत्यापन नहीं हो रहा है। ज्ञापन में इसके अलावा पूरनपुर, कलीनगर तहसील में फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना न होने तक फायर सीजन में पर्याप्त मात्रा में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संवाद

------------------

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

पूरनपुर मंडी समिति में आईएफसी के खरीद केदों पर लगे गेहूं के ढेर -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed