Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Piku ward lying on ventilator, how to treat pediatric patients

Pilibhit News: वेंटिलेटर पर पड़ा पीकू वार्ड, कैसे हो बाल रोगियों का इलाज

Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 May 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Piku ward lying on ventilator, how to treat pediatric patients
जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तीमारदारों की भीड़  संवाद
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड (बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई) की स्वास्थ्य सेवाएं खुद ही वेंटिलेटर पर हैं। स्टाफ व उपकरण के अभाव में पीकू वार्ड अस्पताल का जनरल वार्ड बनकर रह गया है। आपातकालीन स्थिति में बाल रोगियों के लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदार अपने बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे खोखले हैं। कागजों में मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल में बाल रोगियों के इलाज का इंतजाम भी आधा-अधूरा है। यहां का पीकू वार्ड भी कागजों पर ही बेहतर सेवाएं मुहैया करा रहा है। अस्पताल के पीकू वार्ड में नौ बेड हैं। सिर्फ एक ही वेंटिलेटर वार्ड के एक कोने में रखा हुआ है। जबकि, नियमानुसार सभी बेड पर एक-एक वेंटिलेटर होना जरूरी है।
विज्ञापन

बाल रोगियों के दिल की धड़कन व ब्लड प्रेशर मापने के लिए सिर्फ दो बेड पर ही मॉनिटर लगे हुए हैं। वातानुकुलित कक्ष के नाम पर सिर्फ एक एसी है, जो चलता नहीं है। तीमारदारों की बेरोकटोक आवाजाही भी रहती है। वार्ड के लिए आरक्षित स्टॉफ के नाम पर न ही विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट, नर्स व फिजियोथेरेपिस्ट की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल का अन्य स्टाफ ही पीकू वार्ड का संचालन करता है। ऐसे में यह वार्ड भी सामान्य वार्ड की तरह संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में चार बच्चों का हो रहा उपचारः मंगलवार को महिला अस्पताल के वार्ड में चार बच्चों का उपचार हो रहा था। वार्ड में मौजूद एक तीमारदार ने बताया कि बच्चे को निमोनिया है। दो दिन से उपचार हो रहा है। दोपहर के समय वार्ड में कोई भी स्टाफ नजर नहीं आया।

जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तीमारदारों की भीड़  संवाद

जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तीमारदारों की भीड़  संवाद

जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तीमारदारों की भीड़  संवाद

जिला महिला अस्पताल के पीकू वार्ड में तीमारदारों की भीड़  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed