फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pharmacists on strike, health services faltered

फार्मेसिस्ट भी हड़ताल में शामिल, स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ाईं

Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत। Updated Tue, 20 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists on strike, health services faltered
बेमियादी हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिली दवा, इंतजार के बाद लौटे मरीज 
 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर्स के साथ अब फार्मेसिस्ट ने भी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन फार्मेसिस्ट ने जिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर धरना दिया। हड़ताल के चलते जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में रोगियों को दवा नहीं बंट सकी। 
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिले के फार्मेसिस्ट नौ सितंबर से आंदोलनरत हैं। इसी क्रम में फार्मेसिस्ट ने मंगलवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। जिले के सभी फार्मेसिस्ट जिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान एसोसिएशभन के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि वेतन विसंगति, पद सृजन, संवर्ग के पुनर्गठन सहित तमाम मांगें अरसे से लंबित हैं। मांगें पूरी न होने पर फार्मेसिस्ट नौ सितंबर से प्रदेश में आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मंत्री अवधेश चौधरी ने कहा कि खुलेआम ड्रग और फार्मेसी एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है। महानिदेशालय पदोन्नति नहीं कर रहा है। संगठन के माध्यम से अब प्रदेश में आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

 जिला अस्पताल में मंगलवार को मरीजों को दवा वितरण काउंटर बंद होने से बिना दवा लिए ही लौटना पड़ा। फार्मेसिस्ट की हड़ताल के चलते दवा वितरण, आपातकालीन सेवाएं, पोस्टमार्टम आदि सेवाएं प्रभावित रहीं। धरना देने वालों में उपाध्यक्ष बीएल वर्मा, केसी मिश्र, सुशांत हलधर, राजीव मिश्र, मुकेश राना, मनोजनाथ गोस्वामी, जीएल विश्वकर्मा, अनीता सक्सेना, राजेश कुमार कश्यप, शमशेर सिंह, श्रीराम, वीपी पांडेय आदि  शामिल रहे। इधर, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ के आह्वान पर जिले के लैब टेक्नीशियन (एलटी) ने भी मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी है। एलटी की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों में जांच आदि का कार्य प्रभावित रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। फार्मेसिस्ट की हड़ताल के कारण बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, जोगीठेर, चुर्रासकतपुर, दौलतपुर पट्टी, दियोरिया के सरकारी अस्पतालों में दवा वितरण का कामकाज प्रभावित रहा। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फार्मेसिस्ट ने दवा वितरण कक्षों में ताले डाल दिए। अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि केवल इमरजेंसी वार्ड में आए मरीजों को ही दवा मिल पाई।
पूरनपुर। प्रांतीय आह्वान पर यहां भी फार्मेसिस्ट हड़ताल पर रहे। वे यहां धरना-प्रदर्शन करने के बाद जिला मुख्यालय रवाना हो गए। इससे नगर की पीएचसी, महिला चिकित्सालय के अलावा क्षेत्र की पीएचसी बंद रही। अस्पतालों में आए मरीजों को बिना दवा लिए लौटना पड़ा।
  
कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। इमरजेंसी सेवाएं तो सुचारु रखी गईं, लेकिन ओपीडी पर हड़ताल का खासा फर्क पड़ा है। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। 

- डॉ. ओपी सिंह, सीएमओ


संविदा स्वास्थ्य कर्मी, आशा की हड़ताल जारी
पीलीभीत। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कर्स ने नेहरू पार्क में धरना दिया। धरना देने वालों में संघ अध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना, गौरव गंगवार, प्रेममाधुरी गंगवार, कौशल्या देवी, कमलादेवी, रुखसाना, ममतादेवी, मेनका, मुन्नीदेवी, शोभारानी, नीलम सिंह, मायादेवी, सुदामादेवी, प्रदीप, सत्यम, अमित कुमार, नेहा, परवीन आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed