{"_id":"64d6305bd9b41e18c80db673","slug":"pet-dog-attacked-two-brothers-in-awas-vikas-colony-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आवास विकास कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने दो भाइयों को काटा, बहन ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आवास विकास कॉलोनी में पालतू कुत्ते ने दो भाइयों को काटा, बहन ने पुलिस को दी तहरीर
Fri, 11 Aug 2023 06:28 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Aug 2023 06:28 PM IST
सार
घर के बाहर खड़े कुछ लोगों पर पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो भाई जख्मी हो गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
पीलीभीत में कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी के लोग एक पालतू कुत्ते से परेशान हैं। आरोप है कि पालूता कुत्ता कई लोगों को काट चुका है। बृहस्पतिवार शाम को घर के बाहर खड़े कुछ लोगों पर पालतू कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस दौरान दो भाई जख्मी हो गए। पीड़ित की ओर से कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी की नेहा ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाली एक महिला का पालतू कुत्ता अक्सर लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर देता है। उनके दो भाइयों समेत कई लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पत्नी बोली- सौतन नहीं बर्दाश्त: प्रेमिका ने कहा- रहूंगी प्रेमी के ही साथ, फंस गया पति; थाने में हंगामा
विज्ञापन
नेहा ने तहरीर में कहा है कि शाम पांच बजे उनके भाई शुजात और कैफ अन्य लोगों के साथ घर के बाहर खड़े थे, तभी कुत्ते ने दोनों भाइयों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल लेकर इलाज कराया गया। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।