{"_id":"588750764f1c1bc37ecf4d21","slug":"persia-cane-purchasing-center-was-closed-for-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से बंद पड़ा परसिया गन्ना क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से बंद पड़ा परसिया गन्ना क्रय केंद्र
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल के अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्राम परसिया का गन्ना क्रय केंद्र पिछले लगभग दो माह से अघोषित रूप से बंद पड़ा है, जिससे किसानों को दिक्कत हो रही है। बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा से संबद्ध गांव परसिया का गन्ना क्रय केंद्र माह नवंबर में चालू हो गया था। 30 नवंबर तक क्रय केंद्र विधिवत रूप से चलता रहा। पहली दिसंबर से यह क्रय केंद्र अघोषित रूप से बंद हो गया था, जो अभी भी बंद पड़ा हेै। क्रय केंद्र बंद होने से साधन संपन्न किसान तो अपना गन्ना मिल गेट पर पहुंचा देते हैं, लेकिन साधन विहीन किसान अपना गन्ना मिल गेट पर नहीं पहुंचा पाते हैं। ऐसे साधन विहीन किसानों को मजबूरी में अपना गन्ना औने पौने दामों पर दलालों को बेचना पड़ रहा है, जिसमें उनका काफी घाटा हो रहा है। हालांकि इस बीच किसानों ने चीनी मिल और गन्ना विभाग के धिकारियों का ध्यान कई बार इस ओर आकृष्ट कराकर क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल विधिवत रूप से शुरू कराने की मांग की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला, जिससे किसानों में रोष है। इस बावत सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि परसिया क्षेत्र के अधिकांश किसान अधिक मूल्य मिलने के लालच में मिल गेट पर पहुंचा देते हैं, जिसके कारण क्रय केंद्र पर नियमित रूप से गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन