फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Permission sought to tranquilize the tiger roaming in Madaria village

Pilibhit News: मडरिया गांव में घूम रहे बाघ को बेहोश करने की मांगी अनुमति

Mon, 09 Dec 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Permission sought to tranquilize the tiger roaming in Madaria village
पीलीभीत। मडरिया गांव में कई दिनों से डेरा जमाए बाघ को पकड़ने को लेकर अफसर गंभीर हुए हैं। लगातार मौजूदगी को देखते हुए अफसरों ने बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए मुख्यालय से अनुमति मांगी है। इसके लिए अफसरों ने पत्राचार किए हैं। रविवार को भी बाघ की मौजूदगी के चलते टीमें निगरानी में जुटी रहीं।
विज्ञापन

शहर से पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित न्यूरिया क्षेत्र के गांव मडरिया में छह दिन पूर्व से एक बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। आबादी के निकट गन्ने के खेतों की ओर बाघ डेरा जमाए हुए है। करीब सात सौ मीटर दायरे में बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। एक गाय को भी बाघ ने मार दिया था। इससे ग्रामीणों में दहशत कायम है।
विज्ञापन

हालांकि लगातार मौजूदगी को देखते हुए विभाग की ओर से निगरानी के साथ ही पिंजरा लगाकर उसके आसपास दो कैमरे भी लगाए गए हैं। दो टीमों को लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए गए हैं, लेकिन सक्रियता के चलते बाघ की लगातार मौजूदगी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। इसके चलते विभाग ने बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए विभागीय मुख्यालय पर पत्राचार किया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed