फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Permission for the relocation of the operational madrasa revoked.

Pilibhit News: संचालित मदरसे के स्थानांतरण की अनुमति निरस्त

Fri, 24 Jul 2026 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Permission for the relocation of the operational madrasa revoked.
पीलीभीत। बीसलपुर तहसील क्षेत्र के मदरसा यादगारे इस्लाम खां से जुड़े मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच में मदरसा भवन अत्यंत जर्जर और अस्थायी पाए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मदरसे की पूर्व में जारी स्थानांतरण अनुमति निरस्त कर दी गई है। साथ ही मदरसे का संचालन मान्यता की शर्तों के अनुसार, उसके मूल स्थान पर ही संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

बीसलपुर तहसील क्षेत्र के गांव मुसेली में मदरसा संचालित किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि संबंधित भूमि का एक भाग वर्ष 2022 में दानपत्र के माध्यम से मदरसे के प्रबंधक के पक्ष में हस्तांतरित किया गया था। वहीं, इसी भूमि से संबंधित एक वाद उपजिलाधिकारी (न्यायिक) न्यायालय, बीसलपुर में विचाराधीन है। इसमें न्यायालय ने वाद के अंतिम निस्तारण तक भूमि पर विक्रय, खरीद अथवा निर्माण कार्य पर रोक लगाने और यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में मदरसा भवन की स्थिति को चिंताजनक बताया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, भवन पक्के लिंटर के बजाय सीमेंटेड टिनशेड से निर्मित है। कई दीवारों पर प्लास्टर नहीं है। अन्य कमियों को देखते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने वर्ष 2022 में अस्थायी मान्यता के स्थानांतरण संबंधी अनुमति पत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। साथ ही वर्ष 2010 में जारी प्रोविजनल मान्यता प्रमाणपत्र की शर्तों के तहत मदरसे का संचालन मूल स्थान पर ही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए पूर्व में जारी स्थानांतरण अनुमति को निरस्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed