फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Performance against the chairman

चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 08 Jun 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 08 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Performance against the chairman
चेयरमैन के खिलाफ किया प्रदर्शन
अतिक्रमण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए रेलवे क्रासिंग के निकट लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि राजनैतिक लाभ की वजह से चेयरमैन कार्रवाई में भेदभाव कर रहे हैं। कस्बे में इन दिनों अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को रेलवे क्रासिंग के पास एकत्र हुए लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पालिका चेयरमैन अपने राजनैतिक लाभ की वजह से चौतरफा अतिक्रमण को नहीं हटवा रहे हैं, जिससे पूरे नगर में यातायात प्रभावित हो रहा है। आप नेता अशोक शुक्ला ने ईओ से मिलकर उनकी मांग अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर पुन: आंदोलन की चेतावनी देकर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में हशमत, फईम, बबलू खां, रामपाल, नन्हे बाबू, मैशर अली, शमशाद, नदीम, लल्ला मियां, इमरान, इरफान, वसीम, असलम, यासीन और मुख्तार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed