{"_id":"154797d3ccbc30f956111ae7816de621","slug":"per-4-million-quintals-sugarcane-mills-who-farmers-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकीं मिलें, किसानों के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 लाख क्विंटल गन्ना पेर चुकीं मिलें, किसानों के हाथ खाली
plibhit
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना पेराई सत्र शुरू हुए लगभग एक महीना हो चुका है। इस दौरान जिले की चारों गन्ना मिलें करीब 44 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक गन्ना का भुगतान शुरू नहीं किया गया। इससे गन्ना किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
जिले में इस बार लगभग 70 हजार हेक्टेअर में गन्ने की फसल पैदा की गई है। इस गन्ने की सप्लाई जिले में स्थित दो प्राइवेट, दो सहकारी मिलों के अलावा समीपवर्ती जिलों की चीनी मिलों में की जाती है। जिले में स्थित चारों चीनी मिलें नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रारंभ हो गई थीं। उम्मीद की जा रही थी कि शासन से गन्ना मूल्य निर्धारण न होने की स्थिति में मिलें नियमानुसार 14 दिन बाद पिछले सत्र के गन्ना मूल्य के आधार पर भुगतान शुरू कर देंगी। मगर मिल चलने के करीब एक माह बाद भी किसी मिल ने भुगतान शुरू नहीं किया। मिल प्रबंधन सरकार द्वारा गन्ना मूल्य घोषित न करने का बहाना बनाकर भुगतान को टालते जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिलों से नया गन्ना मूल्य निर्धारित न होने तक हर 14 दिन पर पुराने गन्ने मूल्य के हिसाब से नियमानुसार भुगतान किसानों के खाते में भेजने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। जल्द ही चीनी मिलों को फिर नोटिस जारी कर भुगतान के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
राजेश्वर यादव, जिला गन्ना अधिकारी
किस मिल ने कितनी की पेराई
मिल पेराई (खरीद)
एलएच पीलीभीत 25.98
बजाज बरखेड़ा 11.90
सहकारी पूरनपुर 02.90
सहकारी बीसलपुर 03.98
कुल 44.16
बोले किसान, दाम घोषित करें सरकार
गन्ना मूल्य भुगतान न होने से परेशान किसान किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसानों ने सरकार से गन्ना का मूल्य जल्द घोषित करने की मांग की है।