फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People yearn for pure drinking water in five villages including Amriya

Pilibhit News: अमरिया सहित पांच गांवों में शुद्ध पेयजल को तरसे लोग

Sun, 19 May 2024 04:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
People yearn for pure drinking water in five villages including Amriya
अमरिया में बना टैंक । संवाद
अमरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत अमरिया समेत पांच गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया। बावजूद इसके आठ साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पाइप लाइनों के लीकेज ठीक नहीं कराए जा सके। ऐसे में ओवरहेड टैंक पूरी तरह शोपीस बनकर रहे गए हैं। पांच गांवों की दस हजार आबादी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत सरकार घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए अधिकतर ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये खर्च कर ओवरहेड टैंक बनाए और पाइपलाइन बिछाई गई। बावजूद इसके आठ वर्ष बाद भी पाइप लाइनों की लीकेज की समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऐसे में कस्बा सहित विकास खंड क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा, उदयपुर माफी, माधौपुर, मझलिया में बने ओवरहेड टैंक ठप पड़े हैं। कहीं-कहीं तो इनका संचालन भी नहीं हो पा रहा और ताला लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों ने कहा- लापरवाही के कारण नहीं मिल पा रहा लाभ
सरकार ने पेयजल योजना इसलिए शुरू की थी कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके। मगर लापरवाही के चलते इस योजना का लाभ ग्रामीण लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
- अलीम अहमद
000
ओवरहेड टैंक बनने के साथ पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा था। लग रहा था कि जल्द ही घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा लेकिन पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
- जस्सा सिंह
000
कस्बे में करोड़ों रुपये की लागत से बनी टंकी शोपीस बनकर रह गई है। इससे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोग अपने घरों में लगे नलों का पानी पीने को मजबूर हैं।

- मोहम्मद सिबतैन
000
करोड़ों रुपये खर्च कर पानी की टंकी का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। समस्या की ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए
- लाला राम
..................
काम पूरा होने के बाद ओवरहेड टैंक को ग्राम पंचायत के हैंडओवर कर दिया गया था। अब ग्राम पंचायत को ही पूरा संचालन और लीकेज ठीक कराना है। जल निगम की ओर से कुछ नहीं हो सकता।
-मनोज कुमार, सहायक अभियंता, जल निगम

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

अमरिया में बना टैंक । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed