फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People troubled by heat-induced rashes and acne.

Pilibhit News: गर्मी से त्वचा पर दाने-मुंहासे से लोग परेशान

Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
People troubled by heat-induced rashes and acne.
मरीज का पैच टेस्ट करतीं चिकित्सक। संवाद - फोटो : samvad
पीलीभीत। भीषण गर्मी के साथ चिलचिलाती धूप लोगों की त्वचा पर नकारात्मक असर डाल रही है। इससे नियमित दोपहर में निकलने वाले लोग लाल दाने, घमौरियां, मुंहासे सहित आदि से पीड़ित हो रहे हैं। इससे जिला अस्पताल के त्वचा ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

यहां नियमित करीब 250 मरीज पहुंच रहे हैं। कुछ का पैच टेस्ट भी किया जा रहा है। तापमान में बढ़ोतरी एक बार फिर देखने को मिल रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में दूरदराज से आए मरीजों में काफी मरीज त्वचा की समस्या से पीड़ित देखे गए। त्वचा ओपीडी में पहुंचे मरीजों में लालदाने, मुंहासे, घमौरियां, सनबर्न, फंगल इंफेक्शन, रैशेज जैसी समस्याएं देखी गईं। कुछ मरीजों की समस्या व इलाज के लिए पैच टेस्ट भी कराए गए। त्वचा से जुड़ी समस्याओं पर घरेलू व विशेष सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

त्वचा विभागाध्यक्ष डॉ. शशांक ने बताया कि धूप व मौसम में तपिश से मुंहासे आदि के मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन अगर त्वचा पर घरेलू ध्यान दे दिए जाए तो बचाव हो सकता है। उन्होंने बताया कि लोग दोपहर में कड़ी धूप में जान से बचे। घर से निकलना हो तो सूती कपड़ा बांधे। ड्राईनेस को रोकने के लिए 3-5 लीटर पानी पिएं। रुमाल से चेहरा साफ करते रहें। पसीना रुकने न दें। सुबह-शाम नियमित चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। फल व हरी सब्जियां खाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed