फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People shivered due to thaw and cold wind, silence on the streets

Pilibhit News: गलन और सर्द हवा से ठिठुरे लोग, सड़कों पर सन्नाटा

Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
People shivered due to thaw and cold wind, silence on the streets
बरहा मार्ग पर घर के बाहर आग जलाकर हाथ सेंकती महिलाए। संवाद
पीलीभीत। तराई में पिछले 10 दिनों से सर्दी का सितम जारी है। गलन और सर्द हवा से जनजीवन बेहाल है। बुधवार को जरूरी काम से निकले कुछ ही लोग की सड़कों पर आवागमन करते दिखे।
विज्ञापन

तराई में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार और सोमवार को दिन में धूप खिलने से लोगों के चेहरे भी खिले, लेकिन फिर मौसम बदल गया। मंगलवार के बाद बुधवार को भी धूप नहीं खिली। सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरने पर मजबूर हुए। इससे दिन में बाजार समेत अन्य मार्गों पर लोगों की आवाजाही भी कम रही।
विज्ञापन

लोग ठंड से बचाव के लिए शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर निकले। ठंड से बचाव के लिए लोग आग का सहारा लेते दिखाई दिए। वहीं शहर में दिन के समय नगर पालिका के अलाव की व्यवस्था लड़खड़ाई रही। चिह्नित स्थानों पर दिन में अलाव न जलने से लोग पन्नी और कूड़े को एकत्र कर आग सेंकने पर मजबूर हुए। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 14.7 व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को अधिकतम 15.2 व न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 11 और 12 जनवरी को बूंदाबंदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed