फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People raised an alarm after spotting a leopard in a garden near Kurraiya railway station.

Pilibhit News: कुर्रैया रेलवे स्टेशन के समीप बाग में तेंदुआ देख लोगों ने मचाया शोर

Tue, 16 Dec 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 16 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
People raised an alarm after spotting a leopard in a garden near Kurraiya railway station.
पूरनपुर। कुर्रैया रेलवे स्टेशन के समीप बाग में तेंदुआ देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तेंदुए की पिछले कई दिनों से चहलकदमी से लोग दहशत में है।
विज्ञापन

खेत में तेंदुआ को देखने की घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। कुर्रैया रेलवे स्टेशन के समीप गांव महादेव को जाने वाले रास्ते के पास शोभित शुक्ला के बाग में रास्ते से निकल रहे वाहनों की लाइट पड़ने पर लोगों ने तेंदुआ को घूमते देखा और शोर-शराबा किया। इस पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। खुटार रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि तेंदुआ की चहलकदमी की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर टीम को भेजकर उसकी निगरानी की जाएगी। साथ ही उसे जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed