{"_id":"61e333bc2869a026247e3bc7","slug":"people-not-reach-for-second-dose-pilibhit-news-bly4726610110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे 1,13,432 लोग, स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं फोन कॉल 21-08-39","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच रहे 1,13,432 लोग, स्वास्थ्यकर्मी कर रहे हैं फोन कॉल 21-08-39
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिले में 2,15,717 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दूसरी डोज लगवानी है। इसमें 1,13,432 लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज की निर्धारित तिथि बीते काफी समय हो गया। जबकि 1,02,285 लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरा टीका लगना है। दोनों तरह के लोगों को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगवाने के लिए फोन काल करके प्रेरित कर रहे हैं। ताकि टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो सके।
शासन स्तर से लगातार टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश मिल रहे। फर्स्ट डोज में जो जनपद शत-प्रतिशत तक पहुंच गया है लेकिन सेकेंड डोज में कई जनपदों के मुकाबले पीलीभीत पीछे है। शासन से आए नोडल अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह पटेल ने जिलाधिकारी पुलकित खरे और सीएमओ के साथ बैठक में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक की और बैठक के बाद उन लोगों के लिए कॉलिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है जो अभी ड्यू होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। एक मुद्दा यह भी है कि कई लोगों ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड और दूसरे राज्यों में अपनी वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली। उनका टीकाकरण संबंधी आंकड़ा यूपी के कोविड पोर्टल पर नहीं दिख रहा है। इस स्थिति का उल्लेख करते हुए सीएमओ ने कहा कि कॉलिंग में जब यह स्थिति सामने आती है तो उसे अपडेट कर देते हैं। उन्होंने कहा कि दस दिन में जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की बदौलत करीब एक लाख लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है लेकिन अभी 215717 लोग दूसरी डोज नहीं ले सके हैं जिनका टीकाकरण कराया जाना जरूरी है। इन लोगों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें ही 1,13,432 लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी वैक्सीन लगवाने की नियत तिथि गुजरे वक्त हो गया है। ऐसे लोगों को जल्दी से जल्दी कोरोना से बचाव की दूसरी वैक्सीन लगवानी है।
इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आलोक कुमार ने बताया कि बताया कि अगर आपने दूसरी डोज कहीं और लगवा ली है। स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम से जाने वाली कॉल पर अवगत कराएं। यदि कॉल नहीं गई तो भी आप अपनी ओर से जानकारी दे सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05882-255587 कर सकते हैं।