फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People march out Chased by police

जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Tue, 04 Aug 2015 11:02 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 04 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन

डीजे की मांग को लेकर जुलूस निकालकर जाम लगाने जा रहे विहिप, बजरंगदल और शिवसेना के कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने जुलूस में शामिल एक लाउडस्पीकर बंधी मैजिक को कब्जे में लेकर एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। नगरपालिका चेयरमैन समेत कई भाजपा नेताओं के आने पर पुलिस ने लिखित माफीनामा लेने के बाद मैजिक व हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। इसके बाद तमाम लोगों ने एडीएम दफ्तर पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

शासन ने सावन मास को देखते हुए डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिले में धारा 144 भी लागू है। मंगलवार को शहर के प्रमुख गौरीशंकर मंदिर पर विहिप, शिवसेना और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ तमाम कांवरिया एकत्र हुए और डीजे की मांग को लेकर ड्रमंडगंज चौराहा पर जाम लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद सभी लोग जुलूस की शक्ल में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल दिए। शहर कोतवाली गेट के सामने पुलिस ने जुलूस को रोक लिया और मैजिक पर बंधे लाउडस्पीकर की अनुमति मांगी। जिस पर कार्यकर्ता उत्तेजित होने लगे। इस पर पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों को खदेड़ लिया। पुलिस ने मैजिक व एक कार्यकर्ता को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं के खदेड़े जाने की सूचना पर नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल, भाजपा नेता देवेंद्र सिंह टोनी, प्रमोद अग्रवाल प्रदीप लल्लन आदि कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति व मैजिक को छोड़ने की मांग की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया। इसके बाद तमाम लोग एडीएम दफ्तर पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम अजयकांत सैनी को सौंपा। ज्ञापन में डीजे बजाने की छूट देने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में विकास गुप्ता, शुभम गर्ग, मनोज अग्रवाल, चेतन वर्मा, सौरभ, लालू, गौरव, सुमति सक्सेना, शिवम गुप्ता आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed