फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A woman planting paddy in the field fainted after seeing a tiger

Pilibhit News: खेत में धान लगा रही महिला बाघ को देखकर हुई बेहोश

Sun, 07 Jul 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
A woman planting paddy in the field fainted after seeing a tiger
गांव जटपुरा के पास घूमता तेंदुआ।स्रोत:सोशल मीडिया
मझोला। खेत पर धान लगा रही महिला बाघ को देखकर बेहोश हो गई। साथ में मौजूद अन्य लोगों ने उसे संभाला और शोर शराबा किया। इसपर बाघ वहां चला गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


न्यूरिया क्षेत्र के गांव सेहदुल्लागंज निवासी महिला चमेली देवी शनिवार को गांव की सीमा में स्थित खेत में धान लगाने के लिए गई थी। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे। कार्य करते समय अचानक उसकी नजर पास के खेत में चहलकदमी कर रहे बाघ पर पड़ी। इससे उसके होश उड़ गए। महिला खुद को संभाल न सकी और बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

नजर पड़ते ही साथ में मौजूद अन्य लोगों ने महिला को संभाला। शोर शराबा करने पर बाघ वहां से चला गया। जानकारी वन विभाग को दी गई। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि बाघ की निगरानी के लिए टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आबादी के पास तेंदुए को देखकर दहशत में आए लोग

पीलीभीत। आबादी के पास तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
बारिश के मौसम में वन्यजीव भी जंगल से बाहर आने लगे है। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे पूरनपुर क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई के सूरज सिंह कुशवाहा अपने साथी सलीम खां के साथ कार से गांव जटपुरा जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले ही उनको कार की रोशनी में सामने एक वन्यजीव दिखाई दिया। कुछ करीब गए तो देखकर दंग रह गए। सामने एक बड़ा तेंदुआ चल रहा था। कुछ देर बाद वह गन्ने के खेत में चला गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। गांव के पास गन्ने के खेत में तेंदुआ होने की सूचना जब अन्य लोगों को हुई तो दहशत फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed