{"_id":"694eda128078909fea0862c4","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150606-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रात में गांव में घुसा तेंदुए का शावक, हाईवे के सीसी कैमरे में तस्वीर कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रात में गांव में घुसा तेंदुए का शावक, हाईवे के सीसी कैमरे में तस्वीर कैद
Sat, 27 Dec 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
देर रात हाइवे पार कर तेंदुए का शावक गुलडिया भूपसिंह में पहुंचा स्रोत ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुंघचाई। गन्ने के खेतों से निकला तेंदुआ पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पारकर बृहस्पतिवार रात गांव गुलड़िया भूपसिंह में पहुंच गया। गलियों में घूम रहे तेंदुए के शावक को ग्रामीणों ने शोर कर खदेड़ दिया।
हाईवे की सड़क पार करते हुए शावक की तस्वीर सीसी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने वन विभाग की टीम शावक की निगरानी में लगी है।
बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे एक तेेंदुआ गन्ने के खेतों से निकलकर हाईवे की सड़क पार करते हुए गुलड़िया भूपसिंह गांव में पहुंच गया। लोगों की नजर तेंदुए पर पड़ी तो खलबली मच गई।
सूचना पर कई लोग एकत्र हो गए। लाठी डंडे लेकर ग्रामीणों ने आबादी के बीच टहल रहे तेंदुए को घेर लिया। लोगों ने टॉर्च की रोशनी डालने के साथ शोर शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गांव की गलियों में पहुंचे तेंदुए को कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आबादी से बाहर खदेड़ दिया। इसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेतों में जाकर छुप गया। इस दौरान हाईवे को पार करते समय तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तेंदुए को खदेड़ रहे लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खुटार सामाजिक वानिकी के रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को मौके पर भेजकर निगरानी कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।