फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बांग्लादेश में हत्या के विरोध में विहिप ने जिहादियों का पुतला फूंका

Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पूरनपुर के ब्लॉक चौराहा पर बांग्लादेश के ​खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता-संवाद
पूरनपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक चौराहा पर बांग्लादेश के जिहादियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विहिप के जिला सह मंत्री रूप सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, दीपू दास की निर्मम हत्या के विरोध में स्टेशन चौराहा से जुलूस निकाला। जुलूस स्टेशन रोड होते हुए ब्लॉक चौराहा पहुंचा। यहां बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर जिहादियों का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामिक कट्टरपंथियों की गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। उनके निशाने पर हिंदुओं के धार्मिक स्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, महिलाएं, संपत्ति आदि रहते हैं। बांग्लादेश का पूरा शासन, प्रशासन हिंसक और बर्बर इस्लामी जिहादी तत्वों से हिंदू विरोधी कृत्यों को रोक नहीं पा रहा। प्रदर्शनकारियों ने हिंदू विरोधी जिहादी हिंसा अविलंब रोक लगाने, जिहादी हिंसा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कर सजा देने, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के लिए भय और शोषण मुक्त वातावरण तैयार कराने की मांग की। प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में विहित के जिला सहमंत्री रूप सिंह यादव, संजय कुमार, दीपक, लक्ष्मण प्रसाद, संगम अग्रवाल, राहुल यादव, अनुस यादव, संजीव अग्रवाल, शिवकुमार, अरुण अवस्थी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed