{"_id":"6925f607831b02f0da05fb4d","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-148724-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नए पुल से आवागमन के लिए तारीख पर तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नए पुल से आवागमन के लिए तारीख पर तारीख
Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के नवनिर्मित पुल से आवागमन शुरू कराने में एनएचआई के अफसर तारीख पर तारीख बदल रहे हैं और वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। पड़ोस के पुराने संकरे और जर्जर पुल से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की देर शाम भी करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही। नवनिर्मित पुल से आवागमन शुरू न होने से लोगों में रोष है।
हरदोई ब्रांच नहर का पुराना पुल जर्जर होने पर वर्ष 2022 में 27.41 करोड़ रुपये की लागत से 74.8 मीटर लंबे पुल का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण की अवधि 18 महीने निर्धारित थी लेकिन निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका। दो बार समयावधि भी बढ़ाई गई। पुल का निर्माण पूरा हो चुका है लेकिन वाहनों का आवागमन अब तक शुरू नहीं कराया है। विभागीय अफसर कई महीनों से पुल के शीघ्र शुभारंभ के आश्वासन के साथ आवागमन शुरू कराने के लिए तारीख पर तारीख दे रहे हैं।
मंगलवार को नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में कार्यक्रम में आए केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से लोगों ने पुल से आवागमन शुरू कराने की मांग की। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दो-तीन दिन में ही पुल से आवागमन शुरू होने की जानकारी दी। उधर, जर्जर-संकरे पुल से वाहनों के आवागमन को लेकर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे फिर दोनों ओर से आमने-सामने वाहन आने पर जाम लग गया। करीब दो घंटे तक वाहन सवार जाम में फंसे रहे। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनो की डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाया।
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। इसी महीने के अंत तक पुल से आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। पुल से आवागमन शुरू कराने का कोई कार्यक्रम नहीं रखा है। महीने के अंत तक पुल से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
- शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता एनएच