फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: टेंडर तो हो गया लेकिन पैंटून पुल के लिए एक महीने करना होगा इंतजार

Wed, 12 Nov 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
शारदा नदी पर बना पैंटून पुल- फाइल फोटो
पूरनपुर। शारदा नदी पार के क्षेत्र में पैंटून पुल से आवागमन के लिए अभी एक महीने और इंतजार करना होगा। पैंटून पुल को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। पैंटून पुल बनाने की तैयारी भी शुरू हुई लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ होने के कारण अभी एक महीना और लगने की उम्मीद विभागीय अफसर जता रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के शारदा पार गांवों में आवागमन के लिए नदी पर हर साल पैंटून पुल बनाया जाता है। बाढ़ की आशंका पर पुल 15 जून को हटाने और शारदा नदी में पानी कम होने पर 15 अक्तूबर को पुल से आवागमन शुरू कराना निर्धारित है। पिछले तीन सालों से निर्धारित समय पर पुल हटा तो लिया जा रहा है लेकिन समय पर पुल तैयार नहीं हो पा रहा है। पिछले साल भी 31 दिसंबर को पैंटून पुल से आवागमन शुरू हो सका था। इस बार भी पैंटून पुल से आवागमन को अभी लोगों को एक महीने का इंतजार करने की बात कही जा रही है। पैंटून पुल को लेकर सोमवार को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। पुल निर्माण में अभी एक महीने और लगने की संभावना विभागीय अफसर जता रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि पैंटून पुल की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। पुल तैयार कराने को गोदाम से पैंटून निकलवाने का काम शुरू करा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ चल रहा है। नहरें बंद हैं। नहरें खुलने पर नदी का जलस्तर कम हो जाएगा। इससे पहले पैंटून को आपस में जुड़वाने के अलावा अन्य कार्य किए जाएंगे। संभवत: 15 दिसंबर तक पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलह ग्राम पंचायतों की एक लाख आबादी को होती है असुविधा

पूरनपुर। शारदा पार इलाके में ग्राम पंचायत मुरैनिया गांधी, शांतीनगर, राणा प्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, नहरोसा, श्रीनगर, कुठिया गुदिया, सिद्धनगर, भरतपुर, वमनपुर भागीरथ, रामनगर, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज, बैल्हा, अशोकनगर, शास्त्रीनगर सहित सोलह ग्राम पंचायतों में करीब एक लाख की आबादी है। बरसात में पैंटून पुल हटने से लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन में भारी असुविधा होती है। लोगों को तहसील मुख्यालय आवागमन को लखीमपुर के संपूर्णानगर, पलिया, भीरा, मैलानी, शाहजहांपुर के खुटार होते हुए आवागमन करना पड़ता है।

30 की जगह 130 किलोमीटर की तय करनी होती है दूरी

पूरनपुर। पैंटून पुल से आवागमन शुरू होने से शारदा पार के गांवों में रहने वाले लोगों को 30 से 35 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। पैंटून पुल से आवागमन न होने पर आवागमन को शाहजहांपुर के खुटार, लखीमपुर खीरी के मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए 130 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।


सेतु निगम की कार्यदायी संस्था ने छोटी धार पर बनाया पैंटून
पूरनपुर। शारदा नदी पर स्वीकृत सेतु को लेकर शुरू हुए कार्य में कार्यदायी संस्था ने नदी की छोटी धार पर पैंटून बना लिया जिससे लोग आवागमन भी कर रहे हैं। बड़ी धार पर पैंटून पुल न बनने से लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed