{"_id":"6903b9707562874df7021599","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147001-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में स्टाफ क्वार्टर तक पहुंचा हाथी, सामान फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस में स्टाफ क्वार्टर तक पहुंचा हाथी, सामान फेंका
Fri, 31 Oct 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नेपाल से भटके दो जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहानाबाद क्षेत्र में एक ग्रामीण को घायल करने के बाद हाथी अब माला रेंज होकर महोफ रेंज तक पहुंच गए हैं। बुधवार रात इनमें से एक हाथी ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस क्षेत्र में स्टाफ क्वार्टर तक पहुंचकर उत्पात मचाया। घर के बाहर पड़े कबाड़ को फेंका। इसके अलावा जंगल में कई स्थानों पर तारफेसिंग भी क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी पर विभागीय टीमों को अलर्ट किया है।
पिछले कई दिनों से दो नेपाली हाथी पीटीआर के जंगल में घूम रहे हैं। पहले बराही रेंज में कई दिनों तक हाथियों ने डेरा जमाकर उत्पात मचाया। तीन दिन पूर्व हाथी माला रेंज से आगे बढ़कर बीसलपुर क्षेत्र में होकर जहानाबाद क्षेत्र पहुंच गए थे। उझनिया गांव में एक ग्रामीण हाथियों के हमले में घायल भी हो गया। मंगलवार रात हाथी फिर माला के जंगल में पहुंच गए थे। बुधवार रात हाथियों ने अपना स्थान बदला और महोफ रेंज के जंगल में पहुंच गए। आधी रात के बाद एक हाथी मुस्तफाबाद गेस्टहाउस क्षेत्र में स्टाफ क्वार्टर तक पहुंचा और जमकर उत्पात मचाया। घर के बाहर पड़े कबाड़ को फेंक दिया। गनीमत रही कि आहट पर परिजन जागे और किसी तरह प्रयास कर हाथी को वहां से खदेड़ा। विभाग के अनुसार दोनों हाथियों ने महोफ के जंगल में कई स्थानों पर विभागीय संसाधनों को नुकसान पहुंचाया। जंगल सीमा पर लगी तारफेसिंग क्षतिग्रस्त की। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि हाथियों ने रेंज की सीमा में पहुंचकर तारफेसिंग को क्षतिग्रस्त किया है। बृहस्पतिवार को हाथी जंगल में डेरा जमाए रहे। टीमों को अलर्ट किया गया है। हाथियों की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा रही है।