फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: शत-प्रतिशत पूरा करें फैमिली आईडी का लक्ष्य, निर्माण कार्याें में लाएं तेजी

Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गांधी सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद अफसर। स्रोत सूचना - फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।
पीलीभीत। विभागीय अधिकारी फैमिली आईडी का लक्ष्य शत-प्रतिशत समय रहते पूरा करें। इसके साथ ही जिले में चल रहे निर्माण कार्याें को समय से पूरा किया जाए। सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने अफसरों को ये निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली मंडल के आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बीते कोर कमेटी की बैठक की अनुपालन में आख्या प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण, ग्राम्य विकास, नियोजन, पंचायती राज, लोक निर्माण विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, समाज कल्याण आदि विभागों के अंतर्गत सड़क निर्माण, सिंचाई, दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना आदि योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं को समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने टूल किट वितरण योजना व मुख्यमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना की समीक्षा कर लाभान्वित लाभार्थियों की जानकारी की। साथ ही फैमिली आईडी के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही योजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्राथमिक शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, जल निगम, सिंचाई, पर्यटन आदि विभागों की एक करोड़ की लागत से हो रहे निर्माण कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय ललौरीखेड़ा में एकेडमिक ब्लॉक निर्माण, ड्रग वेयर हाउस निर्माण, जहानाबाद ओवर हैडटैंक निर्माण एवं पर्यटन के अंतर्गत ब्रहमचारी घाट, सेतु निर्माण, नई सड़कों का निर्माण आदि की समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, एएसपी विक्रम दाहिया, अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास योजनाओं की हकीकत जानने गांव पहुंचे मंडलायुक्त, सराय सुंदरपुर में लगाई चौपाल

गजरौला। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी सोमवार को गजरौला क्षेत्र के गांव सराय सुंदरपुर पहुंचे। पंचायत घर में चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और विकास कार्यों व सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

गजरौला क्षेत्र के गांव सराय सुंदरपुर में दोपहर 3:10 बजे मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी पहुंचे। इस दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद मंडलायुक्त पंचायत घर पहुंचे। यहां उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर बातचीत की। चौपाल के दौरान मंडलायुक्त ने सरकार की ओर से संचालित कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और यह जाना कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति, हैंडपंप, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की भी समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अधिकारियों से मौके पर ही आवश्यक जानकारी लेकर मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया। चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। मंडलायुक्त ने आश्वासन दिया कि शासन की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed