{"_id":"69386a2ac79f86bb880693fd","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-149565-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एआरटीओ ने पांच ओवरलोड वाहनों को किया सीज, चार के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एआरटीओ ने पांच ओवरलोड वाहनों को किया सीज, चार के किए चालान
Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भरे वाहन का चालान करते एआरटीओ वीरेंद्र सिंह। स्रोत सूचना।
पीलीभीत। एआरटीओ ने जिले के कई मार्गाें पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने पांच वाहनों को सीज करते हुए चार का चालान किया है।
गन्ने का सीजन शुरू होते ही जिले में ओवरलोड गन्ना भरे वाहनों का संचलान होने लगा है। ऐसे में यह वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर नियम विरूद्ध तरीके से गन्ने का परिवहन कर रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। मंगलवार को एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने जिले पूरनपुर, बरेली और बीसलपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान एआरटीओ ने ओवरलोडिंग कर वाहनों का संचालन करने वाले चार वाहनों को सीज कर गजरौला थाना, पूरनुपर गेट चौकी, ललौरीखेड़ा पर खड़ा कराया। इसके साथ ही परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर वाहन का संचालन पाए जाने पर एआरटीओ ने वाहन को सीज किया। दो वाहन बिना एचएसआरपी मिलने पर उनके चालान किया। इसके साथ ही एक वाहन बॉडी से काफी लंबाई में बाहर लटकी हुई सरिया के लेकर जाते, फिटनेस समाप्त होने के बाद भी वाहन का संचालन करते मिलने पर उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। इसके अलावा एआरटीओ ने कोहरे को देखते हुए 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेेक्टर लगवाते हुए वाहन संचालकों को जागरूक किया।