फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: यार्ड रजिस्टर के हिसाब से कराई जाए तौल

Tue, 09 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 09 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। जिला गन्ना अधिकारी ने मंगलवार को कुकरीखेड़ा स्थित क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यार्ड रजिस्टर के हिसाब से ही गन्ने की तौल कराई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव कुकडीखेड़ा क्रय केंद्र पहुंचे। यहां तौल लिपिक रोहित सिंह तौल कार्य करते मिले। क्रय केंद्र पर 6428.93 क्विंटल गन्ने की खरीद की तौल हुई मिली। जिला गन्ना अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी तौल लिपिक एक यार्ड रजिस्टर बनाएं। यार्ड में तौल के लिए आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली का नंबर, आने का समय और किसान का मोबाइल नंबर यार्ड रजिस्टर में नोट करें। यार्ड रजिस्टर के हिसाब से ट्रॉलियों की तौल कराई जाए। यार्ड में आने वाली ट्रॉलियों का एसएमएस पर्ची नंबर अवश्य देख लिया जाए। यदि किसी के पास एसएमएस पर्ची नंबर नहीं है तो ऐसी ट्रॉलियों को यार्ड में खड़ी न होने दें।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने निर्देश दिए कि गन्ने की तौल सीरियल नंबर से की जाए। इस मौके पर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी, गन्ना किसान दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, पारस, धीरेंद्र, गौरव और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed