फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: तकनीकी समस्या के चलते दोपहर बाद बंद हुए बैनामे

Wed, 12 Nov 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। तकनीकी समस्या के चलते दोपहर बाद रजिस्ट्री कार्यालय पर बैनामे का कार्य बाधित हो गया। इससे यहां पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर शिफ्टिंग होने के कारण पूरे प्रदेश में बैनामे की प्रक्रिया बाधित हुई थी। इसके चलते यहां पहुंचने वाले लोगों को दोपहर बाद लौटना पड़ा।
विज्ञापन

स्टांप एवं निबंधन विभाग में अब-तक क्लाउड सर्वर पर ऑनलाइन लेखपत्र का कार्य संचालित कर रहा था। सर्वर में तकनीकी समस्या के चलते धीरे कार्य कर रहा था। इसके चलते विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा था। शासन स्तर से सर्वर शिफ्टिंग के लिए आठ से 11 नवंबर तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्य को रोका था। अब नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड के सर्वर का प्रयोग कर रजिस्ट्री कार्य को किया जाना है। बुधवार को इस सर्वर से कार्य किया। दोपहर तक पूरे जिले में करीब 50 के करीब बैनामे हुए। इसके बाद तकनीकी समस्या के चलते दोबारा से कार्य बाधित हो गया। इससे यहां पहुंचने वाले लोगों को लौटना पड़ा। एआईजी स्टांप सतीश त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर तक बैनामे किए गए थे। दोपहर बाद तकनीकी समस्या आने से एक बार फिर काम बाधित हो गया। हालांकि पूरे जिले में करीब 50 बैनामे किए हैं। आज से व्यवस्थाएं सही हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed