फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: अब सफाई कर्मचारियों की उपस्थित जांचेंगे पंचायत सहायक

Fri, 31 Oct 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों की उपस्थित की जांच पंचायत सहायक करेंगे। इस संबंध में कमिश्नर ने डीपीआरओ को निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ ने सभी ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के सातों ब्लॉकों में एक हजार से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती है। सफाई कर्मी खुद काम करने के बजाय प्राइवेट की तरह लड़कों को लगाकर ग्राम पंचायत की सफाई कार्य करा रहें हैं। मनमानी के चलते ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था चौपट है। 10 अक्तूबर को मंडल स्तर पर हुई समीक्षा में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य प्रभावित न हो इसको लेकर पंचायत सहायकों का सहयोग लिया जाए। इसके बाद 28 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से निर्देश जारी किए। इसमें बताया कि पंचायत सहायक अपने कलस्टर की ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों की उपस्थित नियमित चेक करेंगे। कमिश्नर की ओर से पत्र जारी होने के बाद डीपीआरओ ने सभी ब्लॉकों में तैनात पंचायत सहायकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

व्हाटसएप ग्रुप पर जियो लोकेशन से मंगवाएंगे फोटो, स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे
डीपीआरओ की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पंचायत सहायक अपने कलस्टर की सभी पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों का ग्रुप बनाएंगे। इसके साथ ही नियमित फोटो मंगवाकर जिला स्तरीय कार्यालय पर भेजेंगे। वहीं रोजाना दो से पांच गांवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट खंड कार्यालय पर उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed