{"_id":"68d04177929c7310140b6a00","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-144388-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जहानाबाद-बरेली मार्ग पर बस संचालन बंद होने से दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जहानाबाद-बरेली मार्ग पर बस संचालन बंद होने से दिक्कत
Sun, 21 Sep 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/जहानाबाद। जहानाबाद-बरेली मार्ग पर संचालित बस का संचालन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ना रहा है। बस संचालन न होने से यात्री डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। इसके बाद भी अफसर अनजान बने हुए हैं। लोगों ने शिकायत भी की लेकिन समाधान नहीं कराया गया।
स्थानीय डिपो से सौ से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। इनमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर कराया जा रहा है। स्थानीय मार्गों पर नाममात्र को ही बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में डग्गामार वाहन चालक यहां हावी हो चुके हैं। जहानाबाद से बरेली जाने वाले व्यापारी और दैनिक यात्री शाही रेलवे स्टेशन या फिर पीलीभीत आकर ही बरेली को रवाना हो पाते हैं। व्यापार के सिलसिले में बरेली जाने वाले यात्री प्रभावित होते हैं। व्यापार को लाने वाले सामान को बार-बार वाहन बदलकर जहानाबाद तक लाने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में यात्रियों की समस्या को देखते हुए अफसरों ने कुछ दिन पूर्व यहां पर दो बसों का संचालन कराया।
ये बसें जहानाबाद से बरेली के पुराने बस अड्डा तक जाती हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिली। व्यापारी सामान खरीदने के बाद सीधा जहानाबाद पहुंचता था लेकिन कुछ समय संचालन के बाद इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में यहां से बरेली जाने वाले व्यापारी व अन्य दैनिक यात्रियाें को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।