फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बीएसए कार्यालय परिसर में कराए जा रहे निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

Wed, 14 Jan 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 14 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर बुधवार को पेट्रोल पंप संचालक ने निर्माण शुरू करा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर ने राजस्व टीम भेजकर निर्माण रुकवा दिया। जमीन पर निर्माण कोर्ट अमीन की मौजूदगी में कराया जा रहा था।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय परिसर में खाली पड़ी जमीन पर विभाग अपना दावा करता है। वहीं थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले व्यापारी संदीप पुरी इस जमीन को अपना बताते है। जमीन पर दावेदारी का यह विवाद वर्ष 2009 में शुरू हुआ था। मामला कोर्ट में चला गया। बुधवार की शाम व्यापारी ने जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए काम शुरू करा दिया। पता चलते ही बीएसए रोशनी सिंह ने मामले की जानकारी डीएम को दी। एसडीएम सदर को भी बताया गया। एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर निर्माण रुकवा दिया। मामले में व्यापारी संदीप पुरी का कहना है कि न्यायालय का फैसला उनके पक्ष में आ चुका है। कोर्ट की ओर से नियुक्त अमीन के चिह्नांकन के बाद जमीन पर कार्य कराया जा रहा था।
विज्ञापन


विभाग की सरकारी जमीन का मामला है। पेट्रोल पंप संचालक फैसला अपने पक्ष में आने की बात कह रहे हैं। मामले में एसडीएम सदर से बात की है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। – रोशनी सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर राजस्व टीम भेजकर काम रुकवा दिया गया है। अभिलेख मंगाए गए हैं। जांच के बाद ही जमीन का चिह्नीकरण किया जा सकता है। – श्रद्धा सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed