फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: बसों का संचालन नहीं, डग्गामार वाहनों के सहारे नवाबगंज का सफर

Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पीलीभीत। रोडवेज बसों का संचालन न होने से बरखेड़ा कस्बे से नवाबगंज जाने वाले मार्ग पर डग्गामार वाहन का सहारा है। सर्दी के मौसम में इन वाहनों से हर समय यात्रियों को खतरा बना हुआ है। लंबे समय क्षेत्रीय लोगों के मांग के बाद भी इसका संचालन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




स्थानीय डिपो से सौ से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी स्थानीय मार्गाें की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। स्थानीय मार्गों पर यात्रियों को अब भी ई-रिक्शा, टेंपो, मैजिक सहित अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। बरखेड़ा ब्लॉक से करीब सौ अधिक गांवों की आबादी है। इसमें रोजाना हजारों की संख्या की संख्या में लोगों का बरेली आना-जाना रहता है। बरखेड़ा कस्बे से बरखन, नवाबगंज होते हुए सीधा मार्ग है। बीसलपुर और पीलीभीत होकर उन्हें लंबी दूरी के साथ ही समय और रुपयों का नुकसान होता है। ऐसे में लोग बरखन, नवाबगंज होते हुए ही बरेली के लिए रवाना होते हैं। इसके बाद भी इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। इस मार्ग पर जाने वाले यात्री टेंपो, ई-रिक्शा या निजी वाहनों से यहां का सफर कर रहे हैं। इसके बाद भी अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन




बस संचालन को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है। इसके बाद भी संचालन नहीं हो रहा है। डग्गामार वाहनों से सफर जोखिम भरा रहता है।- कौशल मिश्रा।



यह मार्ग बरेली के जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर बस संचालन न होने से परेशानी है। इस मार्ग पर बस संचालन होने से लोगों को राहत मिल सकेगी।- मो.असलम।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्थानीय मार्गों पर बस संचालन को लेकर लगातार सर्वे किया जा रहा है। कुछ मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम होने पर वहां बस संचालन नहीं हो पा रहा है। इसकी जानकारी की जाएगी।- विपुल पाराशर, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed