{"_id":"6904ffbe042b0c77bb0b48ea","slug":"people-face-the-problems-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-147117-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उद्योगों की रफ्तार पर लंबित आवेदनों का असर... बैंक भी बन रहे बाधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उद्योगों की रफ्तार पर लंबित आवेदनों का असर... बैंक भी बन रहे बाधक
Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। कृषि, प्रदूषण नियंत्रण, विद्युत सुरक्षा और अन्य विभागों में लंबित आवेदनोंं का जिले में उद्योग-धंधों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। बैंक का अपेक्षाकृत सहयोग भी व्यापारियों को नहीं मिल रहा है। उद्यमियों/ व्यापारियों की यह समस्याएं जिला स्तरीय उद्योग बंधु की समिति/निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा बैठक में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के सामने आईं तो उन्होंने समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश जारी किए हैं।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि समयांतर्गत विभाग स्तर पर श्रम प्रवर्तन विभाग में चार, कृषि में आठ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चार, राजस्व में 14, विद्युत परिषद एक, विद्युत सुरक्षा निदेशालय एक, रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी और चिट एक, अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास में दो आवेदन लंबित हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवेदन पत्र का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करने को कहा। बैंक का सहयोग न मिलने की बात भी सामने आई। मैसर्स जेकेएस ड्रिप इरीगेशन इंडस्ट्रीज की ओर से ऋण न मिल पाने की समस्या बताई।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि उद्यमी ने लोन आवेदन किया, लेकिन अब तक ऋण नहीं मिला। इसके साथ ही राइस मिलों के पास जलभराव और समस्याओं की शिकायतें भी हैं। इन पर बैठकों में तो बात होती है, लेकिन समाधान नहीं होता। संवाद