फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People face the problems.

Pilibhit News: खरीद केंद्रों पर नहीं तौल रहे धान, रखवाली में गुजर रहे किसानों के दिन-रात

Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद
पीलीभीत। जिले के सरकारी केंद्रों पर धान खरीद की व्यवस्था फेल है। शहर की मंडी समिति से लेकर दूर गांवों के केंद्रों तक पर पांच से सात दिन में भी धान की तौल नहीं हो पा रही है। किसान मंडी में धान की रखवाली कर रहे हैं। कागज और कमियों के नाम पर किसानों को लौटाया भी जा रहा है। केंद्र प्रभारियों की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर 12:30 बजे शहर की मंडी समिति परिसर में खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों के पास किसानों की धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी थी। परिसर में सिर्फ ट्रॉलियां ही नजर आईं। कई किसान ट्रॉलियों के ऊपर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कुछ किसान केंद्र प्रभारियों के चक्कर काट रहे थे। पूछने पर किसानों ने बताया कि किसी को चार तो किसी को पांच दिन से अधिक समय हो गया है। अब तक धान की तौल नहीं हो सकी है। नए-नए तर्क देकर परेशान किया जा रहा है। खुले में ट्रॉली पर ही रहकर धान की रखवाली कर रहे हैं। ट्रॉली पर बैठे किसान कालीचरण यादव ने बताया कि दो दिन हो गए हैं। पता नहीं कब तौला जाएगा। किसान बलविंदर, निर्मल सिंह की ट्रॉली भी खड़ी थी। मुन्नालाल को भी मंडी आए दो दिन बीत चुके थे।
विज्ञापन


धान का उठान नहीं, टिनशेड के नीचे सिर्फ बोरे
क्रय केंद्रों से धान के उठान की व्यवस्था भी फेल है। खाद्य विभाग, मंडी समिति और अन्य सभी एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर धान लगा है। इसका असर तौल पर भी पड़ रहा है। किसानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में जगह न होने से अव्यवस्था फैल रही। मंडी समिति के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन से तौल नहीं, कर रहे सिर्फ रखवाली
मंडी समिति के क्रय केंद्र पर धान लेकर आए पांच दिन बीत चुके हैं। धान किसान निर्मल सिंह का है और हम साथ में आए हैं। अभी नंबर ही नहीं आया है। आज कल में कहकर टाला जा रहा है। हम सिर्फ धान की रखवाली ही कर रहे हैं।- नंदराम, जमुनिया

चार दिन से धान लेकर क्रय केंद्र के पास ही दिन और रात गुजर रही है। अब तक तौल नहीं हो सकी। कोई बता भी नहीं रहा कि कितना समय और लगेगा।- अफसार अहमद, ढकिया बदलू जहानाबाद

आरोप : किसानों के कागजों में कमी, बिचाौलियों का तौल रहे धान

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सरदार नगर में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति आसपुर अंडरायन में संचालित धान क्रय केंद्र पर भी किसान परेशान दिखे। किसानों का आरोप है कि धान में अधिक नमी, तौल में देरी और कागजों में कमियां निकाल कर उन्हें लौटाया या परेशान किया जा रहा है। यह सब इसलिए किया जाता है जिससे औने-पौने दामों पर बिचौलियों को फसल बेच दें। किसान कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सात दिन से क्रय केंद्र पर धान लेकर खड़े हैं। ट्रॉली की तौल नहीं हो रही है। कुलदीप सिंह का आरोप है कि उससे नकद में 2100 रुपये में अपना धान बेच लें। क्रय केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप ने बताया कि केंद्र पर अब तक 1600 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। बताया कि किसान के आरोप सही नहीं हैै। कागज सत्यापित नहीं है। संवाद

धान की नमी की वजह से कुछ समस्या आ रही है। किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके निर्देश दिए गए हैं। राइस मिलों के संबद्धीकरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उठान और अन्य समस्याओं का इसी सप्ताह समाधान हो जाएगा। - विजय शुक्ला, डिप्टी आरएमओ


---

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

शहर की मंडी समिति परिसर में ट्राली पर बैठकर धान तौल कराने का इंतजार करता किसान संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed