{"_id":"65bc07fedaa4be1c76042cf4","slug":"people-alert-after-warning-ayushman-card-preparation-started-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111450-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चेतावनी के बाद चेते पात्र, आयुष्मान कार्ड बनने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चेतावनी के बाद चेते पात्र, आयुष्मान कार्ड बनने शुरू
विज्ञापन
बीसलपुर। चेतावनी मिलने के बाद बाहर रहने वाले लाभार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने शुरू कर दिए हैं।
स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि क्षेत्र के लगभग दो हजार से अधिक लाभार्थी बाहर रहकर नौकरी और व्यवसाय कर रहे थे। इस वजह से अब तक इन लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बन पाए थे। कार्ड न बनने से इन लाभार्थियों को संबंधित योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था वहीं विभाग का लक्ष्य भी पूरा नहीं हो पा रहा था। बाहर रहने वाले इन लाभार्थियों को फोन पर सूचना देकर स्वास्थ्य केंद्र आकर कार्ड बनवाने का सुझाव दिया गया।
इन लाभार्थियों को फोन पर यह चेतावनी भी दी गई कि यदि उन लोगों ने तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपने कार्ड नहीं बनवाए तो उनके नाम सूची से रद्द कर दिए जाएंगे। भविष्य में उनके कार्ड नहीं बन पाएंगे। इसके बाद बाहर रहने वाले लाभार्थियों ने स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपने कार्ड बनवाने शुरू कर दिए हैं। अधीक्षक ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को बाहर से आए 65 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपने कार्ड बनवाए हैं।