{"_id":"6a8f43da8092be36e0019e86","slug":"pensions-of-85000-elderly-people-stalled-for-four-months-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-167483-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चार माह से अटकी 85 हजार बुजुर्गों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चार माह से अटकी 85 हजार बुजुर्गों की पेंशन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के करीब 85 हजार बुजुर्गों को चार माह से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार है। अप्रैल माह से अब तक लाभार्थियों के खातों में पेंशन की धनराशि नहीं पहुंची है। पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्गों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दवा, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पेंशन पर निर्भर रहने वाले बुजुर्ग भुगतान की राह देख रहे हैं। पेंशन की जानकारी के लिए कई लाभार्थी समाज कल्याण विभाग के कार्यालय भी पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी शासन स्तर से धनराशि जारी होने का इंतजार करने की बात कही जा रही है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से तीन महीने की पेंशन एक साथ तीन हजार रुपये खाते में भेजी जाती है। अप्रैल से पेंशन की किस्त नहीं आने के कारण लाभार्थियों को पिछली अवधि की धनराशि भी नहीं मिल सकी है। चार महीने बीतने के बाद भी भुगतान नहीं होने से बुजुर्गों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान शासन स्तर से किया जाता है। अप्रैल माह से अब तक शासन स्तर से धनराशि जारी नहीं होने के कारण लाभार्थियों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची है। स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों की पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भुगतान शासन से होना है। ऐसे में जिला स्तर के अधिकारी भी भुगतान जारी करने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन की किस्त शासन स्तर से जारी होनी है। शासन से धनराशि जारी होने के बाद ही लाभार्थियों के खातों में पेंशन की रकम भेजी जा सकेगी। संवाद