{"_id":"673ce9baac96b3f02c083e97","slug":"pending-investigations-should-be-resolved-qualitatively-ig-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125849-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो : आईजी
विज्ञापन
बीसलपुर कोतवाली में निरीक्षण करते आईजी राकेश सिंह।स्रोत:पुलिस
बीसलपुर। बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. राकेश सिंह ने मंगलवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। कोतवाल को आवश्यक निर्देश भी दिए।
आईजी ने कोतवाली के सीसीटीएन कार्यालय, थाना प्रभारी कक्ष, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, संतरी कक्ष, आवास, बैरक, भोजनालय, मालगृह, शस्त्रागार, उपनिरीक्षक कक्ष आदि की जांच की। कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में पूछा और आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने अपराध पंजिका समेत विभिन्न आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया। आईजी ने लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कोतवाली परिसर की सफाई और प्रकाश व्यवस्था भी देखी। आईजी ने कोतवाल संजीव शुक्ला से विभिन्न प्रकार की जानकारियां लीं। निरीक्षण में कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें अतिशीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद आईजी एक निजी विद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने चले गए। संवाद