{"_id":"58e7d2434f1c1b82575b697f","slug":"payment-received-to-bank-branch-customers-after-the-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा के बाद बैंक शाखा ग्राहकों को मिला भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा के बाद बैंक शाखा ग्राहकों को मिला भुगतान
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा में घंटों लाइन में लगने के बाद कैश से इनकार करने पर ग्राहकों ने हंगामा कर इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। तब कहीं लाइन में लगे ग्राहकों को भुगतान किया गया। भाकियू ने कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा में शुक्रवार को ग्राहकों की खासी भीड़ रही। घंटों लाइन में लगने के बाद लाइन में लगे कई ग्राहकों को कैश समाप्त होने की जानकारी दी गई। इस पर ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे ग्राहकों का कहना था कि शाखा के कुछ कर्मचारी अपने चहेतों को बगैर लाइन के अंदर बुलाकर भुगतान कर देते है। ऐसे में अक्सर अव्यवस्था रहती है। आरोप है कि शुक्रवार को भी कई लोगों को बगैर लाइन में लगे ही भुगतान किया गया। बाद में कैश होने के बाद भी बाद में उनको टरकाने का प्रयास किया गया। हंगामा कर रहे कुछ ग्राहकों ने इसकी शिकायत शाखा प्रबंधक से की। तब कहीं बमुश्किल उक्त ग्राहकों को भुगतान मिल सका। उधर, भाकियू के जिला उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बैंक शाखा कर्मचारियों पर ग्राहकों से अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि पूरनपुर चीनी मिल से सात फरवरी तक का गन्ना मूल्य भुगतान की एडवाइज बैंक ऑफ बड़ौदा को तीस मार्च को भेजी थी। अब तक एडवाइज किसानों के खातों में नही चढ़ाई गई। उनका आरोप है कि भुगतान की जानकारी को पहुंचने वाले किसानों को सही जानकारी न देकर अभद्रता की जा रही है। इसे भाकियू किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगी। शीघ्र ही एडवाइज न चढने पर बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्रदर्शन होगा। समस्या को लेकर बैंक शाखा प्रबंधक को मोबाइल रिसीव न होने से उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।
---
विज्ञापन
---