{"_id":"67017fa0e0e60f461f0e8e25","slug":"pavana-bills-were-not-sent-for-instructors-and-shikshamitras-posted-in-11-schools-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-123546-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 11 स्कूलों में तैनात अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के नहीं भेजे पावना बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 11 स्कूलों में तैनात अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के नहीं भेजे पावना बिल
विज्ञापन
पीलीभीत। बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के वेतन का पावना बिल हर माह की पहली तारीख को भेजने के निर्देश हैं। इसके बाद भी बिलसंडा ब्लॉक के 11 प्राथमिक और 10 उच्च प्राथमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने बिल नहीं भेजा है। प्रधानाध्यापक खुद तो अपना वेतन ले रहे हैं, लेकिन शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को वेतन मिलने की प्रक्रिया में लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में बीईओ ने उनको चेतावनी जारी की है।
बेसिक स्कूलों में तैनात शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के हर माह के मानदेय के लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक की ओर से पावना बिल भेजे जाते हैं। इन बिलों को बीईओ की ओर से मुख्यालय भेजा जाता है। निर्देश हैं कि हर माह की पहली तारीख को इसे भेज दिया जाए, लेकिन इसके बावजूद प्रधानाध्यापकों की लापरवाही से 21 स्कूलों से पावना बिल नहीं भेजे गए हैं। इससे जरूरतमंदों को परेशानी हो सकती है।
इस लापरवाही को लेकर खंड शिक्षाधिकारी केसी पांडेय ने ब्लॉक क्षेत्र के 11 प्राथमिक स्कूलों और 10 जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की है। इसमें कहा गया है कि स्कूलों के शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का सितंबर माह का मानदेय जारी किया जा रहा है। यदि किसी का मानदेय गलत जाता है तो संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज अध्यापक की जिम्मेदारी होगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।