फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients with stomach problems have increased, every fourth patient is getting an ultrasound

Pilibhit News: पेट संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़े, हर चौथे मरीज का हो रहा अल्ट्रासाउंड

Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Patients with stomach problems have increased, every fourth patient is getting an ultrasound
शहर के जिला चिकित्सालय में मरीजो को देखते डॉ.अ​भिषेक ।संवाद
पीलीभीत। तापमान बढ़ने के साथ ही पेट से संबंधित समस्याएं भी बढ़ गई हैं। लोगों को पेट में दर्द, अपच और दस्त की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी इस तरह के मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। पेट संबंधी समस्या से परेशान हर चौथे मरीज का अल्ट्रासाउंड हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि बाहर ठेलों और दुकानों पर खराब तेल से बने खाद्य पदार्थों का सेवन इसकी बड़ी वजह है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। रोजाना करीब 1500 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें सर्दी-बुखार, खांसी के अलावा पेट से संबंधित समस्याओं के मरीज अधिकांश हैं। पेट से जुड़ी बीमारियों से संबंधित करीब 200 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इनमें हर चौथे मरीज का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। चिकित्सक डाॅ. अभिषेक ने बताया कि गर्मी के मौसम में उचित पानी के सेवन न करने व ठेलों पर खराब घी-तेल से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट संबंधी समस्या बढ़ जाती है। लोगों को खानपान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थ का सेवन उचित है। पानी की कमी न हो, इसके लिए रोजाना तीन से चार लीटर पानी का पीना चाहिए। समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed