फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients kept wandering for medicines in Jan Arogya Mela

Pilibhit News: जन आरोग्य मेले में दवाओं के लिए भटकते रहे मरीज

Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Patients kept wandering for medicines in Jan Arogya Mela
अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया कॉलोनी में आरोग्य मेले में मरीजों को देखते च - फोटो : संवाद
पीलीभीत/बरखेड़ा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में तमाम प्रयासों के बाद भी अव्यवस्थाएं दूर नहीं हो सकी हैं। रविवार को कई स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता न होने से उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। वहीं, महिला चिकित्सक के न आने से महिला मरीजाें को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी, सुहास, खमरिया पंडरी और जोगीठेर पीएचसी में आयोजित मेले में मरीजों को परेशानी हुई। यहां खांसी का सीरप और दर्द निवारक ट्यूब भी नहीं मिल सके। इससे मरीजों को बिना उपचार के ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बीसलपुर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खांडेपुर पीएचसी, शिवपुरी नवदिया और चुर्रासकतपुर पीएचसी पर महिला चिकित्सक के न पहुंचने से महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नहीं हो सकीं जांचें
अमरिया। क्षेत्र के गांव परेवा वैश्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. समन इसरार व एएनएम गायत्री देवी ने मरीजों को परामर्श दिया। दो बजे तक 23 मरीज पहुंचे। यहां मरीजों की जांच के लिए कोई सुविधा नहीं थी। कई मरीज जांच कराने के लिए निजी लैब पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया कॉलोनी में दो बजे तक 26 मरीज पहुंचे। ज्यादातर सर्दी, खांसी, जुकाम, खुजली से पीड़ित रहे। यहां सामान्य जांचे ही की जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र भिकारीपुर पर डॉ. सुचि गुप्ता ने दो बजे तक 24 मरीज देखे यहां महिला मरीजों की संख्या अधिक रही। संवाद


---------
जांच न होने से मायूस हुए मरीज
पूरनपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को दो बजे तक मात्र 36 मरीज पहुंचे। महिला चिकित्सक की ड्यूटी न होने से महिला मरीजों को लौटना पड़ा। नगरीय पीएचसी में लैब न होने से पीएचसी में रक्तचाप, मधुमेह की जांच की गई। अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ा। संवाद

---
वर्जन:
फार्मासिस्ट को समय से पूर्व दवाओं को जिला मुख्यालय से ले जाना चाहिए। अगर इसमें लापरवाही की की गई, तो फार्मासिस्ट पर कार्रवाई की जाएगी। दवाओं की कमी नहीं है। - डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ

अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया कॉलोनी में आरोग्य मेले में मरीजों को देखते च

अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरिया कॉलोनी में आरोग्य मेले में मरीजों को देखते च- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed