{"_id":"6733a94275abe9bbf90675d6","slug":"patients-forced-to-sit-on-broken-benches-rushing-for-reports-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125487-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: टूटी बेंच पर बैठने को मजबूर मरीज, रिपोर्ट के लिए दौड़भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: टूटी बेंच पर बैठने को मजबूर मरीज, रिपोर्ट के लिए दौड़भाग
Wed, 13 Nov 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में टूटी बेंच पर बैठे लोग।संवाद
पीलीभीत। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां मरीज लंबी लाइन में लगकर डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद जांच के लिए सैंपल देते हैं। रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन दौड़ लगानी पड़ रही है। मरीजों के बैठने की व्यवस्था तक नहीं है। टूटी बेंच पर मरीजों को बैठना पड़ रहा है।
मंगलवार को दोपहर एक बजे जिला अस्पताल केे पर्चा और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ थी। अल्ट्रासाउंड कक्ष के अंदर और बाहर मरीजों की लाइन लगी थी। काफी देर से लाइन में लगे कुछ मरीज थककर जमीन पर बैठ गए। यही हाल एक्सरे और डिजिटल एक्सरे कक्ष का था। यहां भी मरीज लाइन में लगे-लगे हांफते दिखे।जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी वह और भी परेशान दिखे। डॉक्टर से परामर्श लेकर जैसे-तैसे उन्होंने पैथालॉजी पहुंचकर सैंपल दिया तो रिपोर्ट के लिए अगले दिन आने को कह दिया गया। मरीजों का कहना था कि बुखार के इलाज में भी दो दिन अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है।
अव्यवस्थाएं दूर करने पर जोर नहीं
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने मरीजों के बैठने के लिए बेंच लगाई गई हैं। यहां पर एक बेंच टूटी है। दोपहर के समय कई मरीज इसी बेंच पर बैठे थे। अस्पताल प्रशासन मरीजों की दिक्कतों से बेखबर नजर आया। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ कक्ष के करीब पड़ी बेंच भी टूटी मिली। सीएमएस डॉ. रमाकांत ने बताया कि बेंच टूटी होने की जानकारी उन्हें नहीं है। कल ही बेंच सही कराई जाएंगी। बताया कि जांच की संख्या अधिक हो जाने की वजह से रिपोर्ट अगले दिन दी जा रही है।