{"_id":"678418924c987b81760e5f59","slug":"patients-did-not-get-cough-syrup-at-many-phcs-tests-were-not-even-done-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128900-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कई पीएचसी पर मरीजों को नहीं मिला खांसी का सीरप, जांचें भी नहीं हुईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कई पीएचसी पर मरीजों को नहीं मिला खांसी का सीरप, जांचें भी नहीं हुईं
Mon, 13 Jan 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र बाग गुलशेर खां में मरीज देखते चिकित्सक मंजीत सिंह भाटी।संवाद
पीलीभीत। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। मौसम में बदलाव से बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज तो बढ़े हैं, लेकिन अधिकांश प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को खांसी का सीरप नहीं मिला है।
जांच के लिए भी लोगों को भटकना पड़ रहा है। अव्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी की वजह से लोगों का आरोग्य मेले से मोहभंग भी हो रहा है।
रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
शहर के मोहल्ला बागगुलशेर खां स्थित आरोग्य मंदिर में चिकित्सक डॉ. मंजीत सिंह भाटी और अन्य कर्मचारी तो मौजूद थे, दोपहर करीब 12 बजे तक सिर्फ एक मरीज ही उपचार के लिए पहुंचा। बताया गया कि इस समय सर्दी-खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। अस्पताल में खांसी का सीरप उपलब्ध नहीं था। सिर्फ कुछ दवाओं के सहारे मरीजों को उपचार दिया जा रहा था। यही हाल अन्य नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों का रहा।