फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients created ruckus on late arrival of female medical officer

Pilibhit News: महिला चिकित्साधिकारी के देरी से आने पर मरीजों ने किया हंगामा

Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Patients created ruckus on late arrival of female medical officer
बीसलपुर के नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर न होने से भटक रहे मरीज । संवाद
बीसलपुर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को महिला चिकित्साधिकारी के काफी बिलंब से आने पर महिला मरीजों ने हंगामा किया। विधायक के नाराजगी जताने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसी बीच महिला चिकित्साधिकारी ड्यूटी पर आ गई थीं। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टॉफ के सभी लोगों को सुबह 10 बजे पहुंच जाना चाहिए। इस स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. समृद्धि गुप्ता 11 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाई थीं। इस बीच स्वास्थ्य केंद्र में काफी महिला मरीज पहुंच गई थीं। एक घंटा इंतजार करने पर भी जब महिला चिकित्साधिकारी नहीं आईं तो महिला मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मामला जानकारी में आते ही भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक शर्मा से मामले की शिकायत की। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी एक महिला चिकित्साधिकारी के साथ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. समृद्धि गुप्ता ड्यूटी पर आ गई थी। उसके बाद उन्होंने महिला मरीजों को देखने और उन्हें दवा दिलवाने का कार्य शुरू कर दिया। डॉ. समृद्धि गुप्ता के आते ही हंगामा खत्म हो गया। डॉ. लेखराज गंगवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर आए महिला चिकित्साधिकारी को पुन: लेकर चले गए।
इस संबंध में डॉ. लेखराज गंगवार ने बताया कि डॉ. समृद्धि गुप्ता कुछ देरी से पहुंची थीं। मामले की विस्तृत रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed