फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Patients could not be examined in Bagh Gulsher Khan and Old Hospital

Pilibhit News: बाग गुलशेर खां व पुराना अस्पताल में नहीं हो पाईं मरीजों की जांचें

Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Patients could not be examined in Bagh Gulsher Khan and Old Hospital
पीलीभीत। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला स्वास्थ्य विभाग के लिए मात्र औपचारिकता बनकर रह गया है। पीएचसी पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की जगह चिकित्सक व स्टाफ की मनमर्जी के चलते मायूसी मिल रही है। कहीं चिकित्सक आधी अधूरी ओपीडी कर रहें हैं तो कहीं लंबे समय से लैब टेक्नीशियन की तैनाती नहीं होने से मरीजों को निशुल्क जरूरी जांचों की सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं। रविवार को बाग गुलशेर खां में जांचों की सुविधा न मिलने से मरीजों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के जोशीटोला मोहल्ले में चिकित्सक ओपी मौर्य ने 40 मरीजों का परामर्श दिया। यहां त्योहार के खाने से खराब हुए पेट के मरीज ज्यादातर देखे गए। जिनको दवा देने के साथ चिकित्सक ने हल्का खाना खाने की सलाह दी। चिकित्सक ओपी मौर्य ने बताया कि ज्यादातर मरीज पाचन संबंधी समस्या से परेशान पहुंचे।
विज्ञापन

पीएचसी पुराना अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अदनान ने लगभग 45 मरीज देखे, यहां एलटी की मूल तैनाती नही होने की वजह से जांचों के लिए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी, मरीजों के संदिग्ध बुखार की जांचें नहीं हो पाईं। पीएचसी बाग गुलशेर खां में चिकित्सक शफीन हसन अंसारी ने 30 मरीजों की ओपीडी ली। लैब टेक्नीशियन की उपलब्धता नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरीजों की खून की जांचें नहीं हो पाईं। इसके अलावा ललौरीखेड़ा पीएचसी पर भी अव्यवस्थाएं हावी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जन आरोग्य मेले से नदारत या उपस्थिति लगाकर गायब होने वाले चिकित्सकों पर लगातार नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। आरोग्य मेले में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रहीं हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. आलोक कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed