{"_id":"68b5ed8dfd7ec33da9098bba","slug":"patients-arrived-soaking-wet-half-the-medicines-were-found-to-be-in-a-mess-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-143050-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: भीगते हुए पहुंचे मरीज, आधी दवाओं के साथ मिली अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: भीगते हुए पहुंचे मरीज, आधी दवाओं के साथ मिली अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भरे पानी के बीच गुजरते लोग। संवाद
पीलीभीत। बारिश के बीच भी जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या नहीं घटी। एक दम से बदले मौसम के मिजाज ने लोगों की सेहत पर प्रभाव डाला। भीगते हुए आए मरीजों को लंबी कतार लगकर पर्चा बनवाना पड़ा।
ओपीडी के बाहर मरीजों की कतार में पहले परामर्श के लिए धक्का मुक्की होती रही। कही मरीजों को परामर्श नहीं मिल पाया, तो कुछ मरीजों को दवा लिखकर प्राइवेट मेडिकल से खरीद लेने की सलाह दी गई। अस्पताल की अव्यवस्थाओं से मरीजों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
लगातार बारिश से जिला अस्पताल का बाहरी परिसर भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। सोमवार को बारिश में भीगते हुए मरीजों को जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का भी सामना करना पड़ा। पर्चा केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई। बारिश के पानी से अस्पताल परिसर में भी फिसलन सी हो गई।
विज्ञापन
गीले फर्श से बच बचाकर मरीज ओपीडी के बाहर एकत्र हुए तो भीड़ में धक्का-मुक्की होती रही। फिजीशियन डॉ. रमाकांत सागर ने भी 100 से अधिक मरीजों की ओपीडी ली, जहां उन्होंने जुकाम, खासी और वायरल फीवर के मरीज देखे। चिकित्सक ने बताया कि बरसात के लगातार होने से जुकाम, खांसी की समस्याएं सर्वाधिक बढ़ गईं हैं। इस दौरान बारिश में भीगने से बचने की जरुरत है। अस्पताल पहुंचे कुछ मरीजोें को अस्पताल की अव्यवस्थाएं भी झेलनी पड़ीं। आधी अधूरी दवाओं के साथ कुछ दूर दराज से आए मरीजों को परामर्श भी नसीब नहीं हो पाया। सोमवार को जिला अस्पताल में एक हजार से अधिक मरीज पहुंचे थे।
-- -मरीजों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-- --
बारिश तेज होने के चलते थोड़ी देर हो गई। पर्चा तो बन गया, लेेकिन चिकित्सक परामर्श कक्ष से उठ गए। बुखार भी आ रहा है। - राकेश कुमार, इमलिया गंगी दूरियाकलां
शुगर बढ़ने की समस्या लगातार होती है, चिकित्सक ने दवा लिखी है। साथ में प्राइवेट मेडिकल पर मिलने की बात कही है। दवा अस्पताल के मेडिकल पर उपलब्ध नहीं है। - बेनी गिरी, जिरौनिया बरखेड़ा
साइनुसाइटिस मरीज का किया दूरबीन से ऑपरेशन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में पहली बार एक मरीज की फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी की गई।
जमुनिया खास निवासी 17 वर्षीय मरीज श्वेता पुत्री महेश बीते कुछ दिन पहले जिला अस्पताल के ईएनटी चिकित्सक डॉ. अंकुर गुप्ता से मिलीं। उनको साइनुसाइटिस नामक बीमारी थी। इसमें नाक से पानी आना, सरदर्द होने के साथ गले में जमाव महसूस होता था। सीटी स्कैन व एंडोस्कॉपी में जब बीमारी की पुष्टि हुई तो शुरूआत में चिकित्सक द्वारा दवाएं दी गईं।
सुधार न होने की स्थिति में मरीज की फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी की गई। इसमें दूरबीन के माध्यम से सूजी हुई नलिकाएं खोली गईं। बिना चीरा लगाए यह दूरबीन सर्जरी पूरी की गई। इससे अगले दिन से ही मरीज को बेहतर महसूस होने लगा। सर्जरी टीम में अन्य विभागीय चिकित्सक भी मौजूद रहे। संवाद