{"_id":"678563f407e5bcc718099967","slug":"patients-are-troubled-due-to-the-arbitrariness-of-doctors-patients-are-wandering-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128940-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान, भटक रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्सकों की मनमानी से मरीज परेशान, भटक रहे मरीज
Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा सीएचसी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी।संवाद
पीलीभीत। चिकित्सकों की मनमानी से बरखेड़ा सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीज परेशान हैं। चिकित्सक अस्पताल में समय से नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को घंटों चिकित्सकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह जब अस्पताल की पड़ताल की गई तो हालात बदतर दिखे। निर्धारित समय के बाद भी चिकित्सकों की कुर्सी खाली होने से मरीज भटकते दिखे।
000
दवा काउंटर बंद
सीएचसी में सुबह करीब 10.26 बजे दवा काउंटर बंद था। परिसर में उमड़े कई मरीज पुराने पर्चे से दवा लेने के लिए काउंटर खुलने का इंतजार करते दिखे। मरीज कई कर्मचारियों से खुलने का समय भी पूछते रहे, लेकिन कोई सही बताने वाला नहीं मिला। इससे मरीजों को काफी समय से मायूस होकर इंतजार करना पड़ा।
प्रभारी चिकित्सक की कुर्सी खाली
सीएचसी में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारी चिकित्सक पर समय का पालन करते दिखाई नहीं दिए। सुबह 10.30 बजे कक्ष में कुर्सी खाली मिली। जबकि परिसर मरीजों का भरा था। कई मरीज दिखाने के लिए कक्ष के बाहर खड़े होकर चिकित्सक का इंतजार करते दिखे। पूूछने पर मरीजों ने बताया कि आधा घंटे से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक कोई नहीं आया।
विज्ञापन
ओपीडी कक्ष में भी सन्नाटा, खाली कुर्सी देख मायूस हुए मरीज
सीएचसी में प्रभारी चिकित्सक के अलावा ओपीडी की जिम्मेदारी संभालने वाले एक अन्य महिला चिकित्सक का कक्ष है। सुबह 10 बजे का समय निर्धारित होने के चलते मरीज पहले ही अस्पताल पहुंच जाते हैं। पर्चा काउंटर खुला होने से मरीजों ने पर्चा बनवाया, लेकिन ओपीडी कक्ष में 10.35 चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। भीड़ बढ़ती देख सुरक्षा कर्मी ने मरीजों को कतार में खड़ा होने की सलाह भी दी।
पैथोलॉजी लैब में भी नदारद रहे कर्मचारी
पैथोलॉजी लैब का भी हाल यही मिला। गेट का ताला खुला मिला, लेकिन वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इससे जांच की जानकारी और सुविधा लेने के लिए कई मरीज लैब के बाहर खड़े रहे। हालांकि काफी देर तक कोई भी कर्मचारी लैब में नहीं आया। इससे मरीजों को भटकना पड़ा।
दस बजे अस्पताल में पहुंच गए, चिकित्सक अभी तक आए नहीं है। कोई कर्मचारी चिकित्सक के आने का समय भी नहीं बता रहा है। तकलीफ काफी है। - धनपाल, मरीज।
अस्पताल में चिकित्सकों के आने का कोई समय निर्धारित नही है। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी भी ध्यान नहीं देते है।- महेंद्र पाल, मरीज।
चिकित्सकों को अस्पताल में समय से पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इसमें लापरवाही की जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ।
-- -- -- -- -- -