{"_id":"582a06b34f1c1b7c228fe36f","slug":"patiala-flag-won-by-ashok-wrestling","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के अशोक ने जीती झंडी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला के अशोक ने जीती झंडी कुश्ती
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पटियाला के अशोक ने जीती झंडी कुश्ती
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुनानक देव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुए 16वें अंतरराज्यीय दंगल में पहलवानों ने जमकर हाथ दिखाए। आर्कषण का केंद्र रही झंडी कुश्ती में पटियाला के अशोक ने हरियाणा के सोनू को पटखनी दी। वहीं रोमांचक कुश्तियों का खिताब इस बार भी बरखेड़ा के सोनू के नाम रहा। इस दौरान बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किए।
धुरिया पलिया में हुई प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल मझारा के बच्चों ने पीटी से की। कबड्डी में बाजारगंज ने धुरिया पलिया को 16-8 व ओपन कबड्डी के फाइनल में कजरी ने भीरा को 20-8 से हराया। रस्साकसी के फाइनल में जगतियापुर ने धुरिया पलिया को हराया। इसके बाद शुरू हुई दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक पीतमराम ने किया। इसमें विभिन्न प्रांतों के 62 पहलवानों ने भाग लिया। झंडी कुश्ती सभी के आर्कषण का केंद्र रही। इसमें पटियाला के अशोक ने हरियाणा के सोनू को हराया। इसके अलावा बरखेड़ा के सोनू ने लगातार चार कुश्तियां जीतकर इस बार भी रोमांचक दंगल का खिताब अपने नाम किया। तमाम पहलवान सोनू के फुर्तीले दांव के चलते मैदान से भाग खड़े हुए। इसके अलावा पटियाला के अशोक के नेपाल के शंकर थापा को, राजस्थान के पिंटा ने हरियाणा के अशोक, हरियाणा के सोनू ने नेपाल के सोनू को पटखनी दी। बच्चों की रस्साकसी प्रतियोगिता में लड़कियों ने लड़कों को 2-1 से हराया। बंगाली समाज के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। निर्णायक मंडल की भूमिका में दलवीर सिंह, बाबा सिंह, गुरबेल सिंह, मनप्रीत सिंह, भोला सिंह, प्रधान बिल्लू सिंह, सुखविंदर सिंह शामिल रहे। समापन पर आयोजन कमेटी द्वारा झंडी कुश्ती विजेता अशोक को 11 हजार व रोमांचक कुश्ती के विजेता सोनू को भी नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।