फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passengers will also get direct bus service for Haridwar and Rishikesh

Pilibhit News: हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए भी यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा

Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Passengers will also get direct bus service for Haridwar and Rishikesh
पीलीभीत। हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब श्रद्धालुओं को पीलीभीत से सीधी बस सेवा मिल सकेगी। अफसरों ने इन स्थानों के लिए बस संचालन का रूट प्लान तैयार कर लिया है। इनके अलावा अन्य मार्गों को बस संचालन के लिए चिह्नित किए जाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो पर लगातार बसों की संख्या में इजाफा हो रहा है। डिपो को हाल ही में पांच नई बसें मिली हैं। अब डिपो पर बसों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। बसों की संख्या बढ़ने के बाद अफसरों ने नए मार्गों पर बसों के संचालन की रणनीति तैयार की है। दिल्ली सहित अन्य बड़े शहरों के लिए बस संचालन पूर्व से ही किया जा रहा है, मगर उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए यहां से सीधी बस सेवा नहीं है। ऐसे में यहां से जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब डिपो पर बसों की संख्या बढ़ने के बाद अफसरों ने इन दोनों मार्गों पर भी बस संचालन का निर्णय लिया है। इससे यहां के यात्रियों को सहूलियत मिल सकेगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बस संचालन जल्द ही शुरू दिया जाएगा। जल्द ही अन्य नए मार्गों पर बसों का संचालन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed