{"_id":"65f87fb579266ad644032458","slug":"passengers-are-not-available-corporation-buses-are-suffering-losses-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113603-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहीं मिल पा रहीं सवारियां, निगम की बसों को हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहीं मिल पा रहीं सवारियां, निगम की बसों को हो रहा नुकसान
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड । फाइल फोटो
पीलीभीत। यात्रियों की मांग पर पीलीभीत डिपो से बरखेड़ा से नवाबगंज होकर दिल्ली के लिए एक बस का संचालन किया गया था। डिपो के जिम्मेदार इस बस के संचालन से नुकसान की बात कह रहे हैं। इसकी वजह यात्रियों की कमी बताई जा रही है। विभाग इस बस को बंद करने की योजना बना रहा है।
बरखेड़ा ब्लॉक के कई गांवों से सैंकड़ों की संख्या में लोग दिल्ली व आसपास शहरों की कंपनियों में रोजगार की तलाश में जाते हैं। इसके अलावा व्यापारी वर्ग भी सामान खरीदने दिल्ली जाता है। क्षेत्रीय जनता की मांग व जनप्रतिनिधियों के कहने पर डिपो ने जनवरी में इस मार्ग पर दो बसों का संचालन किया था। बसों का सुबह और शाम के समय संचालन किया जा रहा है।
मगर इस मार्ग पर पर्याप्त सवारियां न मिलने के कारण निगम को रोजाना 20-25 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों में असमंजस की स्थिति बनी है। सवारियां न मिलने के कारण परिचालकों के भुगतान पर असर पड़ रहा है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस का संचालन नियमित हो रहा है। मगर सवारियों की कमी के कारण पूरा राजस्व नहीं मिल पा रहा है।