फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Passenger trains stopped Enhanced passenger woes

पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने से  बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें

Tue, 17 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 17 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर से ऐशबाग के बीच शुरू हुए आमान परिवर्तन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ बंद हुई दो पैसेंजर ट्रेनों से यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। दैनिक यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन को लेकर बंद हुई सभी एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनों से पहले दैनिक यात्रियों को मैलानी से पूरनपुर पीलीभीत और पीलीभीत से मैलानी और इससे आगे यात्रा को खासी सहूलियत थी। मैलानी से सुबह चलकर पूरनपुर करीब पौने छह बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन से सेहरामऊ, कुर्रैया, दुधियाखुर्द से पीलीभीत तक जाने को पैसेंजर ट्रेन और पीलीभीत से सुबह चलकर पूरनपुर करीब सवा पांच बजे पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन से दूर-दराज के अलावा आसपास के स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को खासी सुविधा थी। उक्त दोनों ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को खासी असुविधा हो रही है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर बंद की गई पैसेंजर ट्रेनों को चलवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed